Edition

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समर्थकों संग सुना ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण, बोले- जनभागीदारी ही आत्मनिर्भर भारत की धुरी

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समर्थकों संग सुना ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण, बोले- जनभागीदारी ही आत्मनिर्भर भारत की धुरी

बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण रविवार को बसना विधानसभा क्षेत्र में भी उत्साह के साथ सुना गया। विधायक कार्यालय बसना में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।

कार्यक्रम के बाद विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो संबोधन नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प और सकारात्मक बदलाव को जोड़ने वाला प्रेरणापुंज है।

उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत आम नागरिकों के छोटे-छोटे प्रयासों में है। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले जमीनी नायकों का उल्लेख किया है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ तभी साकार होगा जब हम स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे।

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्वच्छता, जल संरक्षण और डिजिटल साक्षरता को जनआंदोलन बनने, त्योहारों में स्थानीय कारीगरों और बुनकरों के उत्पादों को बढ़ावा देने, स्टार्ट-अप, खेल और विज्ञान-तकनीक में युवा शक्ति की भूमिका तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संचयन के नवाचारों पर जोर दिया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर बसना में भी जनकल्याण, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार से जुड़ी योजनाओं को जनसहभागिता से तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।

इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रकाश सिन्हा, आशीष साहू, निर्मल दास, आकाश सिन्हा, कामेश बंजारा, खेमराज अग्रवाल, सुकदेव वैष्णव, विजय पटेल, नवीन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!