Edition

दुःखद समाचार: पिथौरा की श्रीमती पुष्पा पाण्डेय का आकस्मिक निधन, 28 अक्टूबर को निकलेगी अंतिम यात्रा

दुःखद समाचार: पिथौरा की श्रीमती पुष्पा पाण्डेय का आकस्मिक निधन, 28 अक्टूबर को निकलेगी अंतिम यात्रा

पिथौरा।

पिथौरा नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित रानीसागर पारा से एक दुःखद समाचार सामने आया है। यहां निवासी श्री कुबेर प्रसाद पाण्डेय की धर्मपत्न श्रीमती पुष्पा पाण्डेय का मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, रिश्तेदारों, एवं परिचितों के बीच शोक का माहौल है।

श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, डॉ. विकास पाण्डेय(डॉ. मोनू) एवं श्री प्रकाश पाण्डेय की माताजी थीं। उनके आकस्मिक निधन से समस्त पाण्डेय परिवार को गहरा दुःख पहुंचा है। इस दुःखद घड़ी में परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

बुधवार सुबह 9 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय की अंतिम यात्रा बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे उनके गृह निवास, रानीसागर पारा, वार्ड क्रमांक 12, पिथौरा से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी। परिवार की ओर से समस्त सामाजिक जनों, इष्ट मित्रों एवं नगरवासियों को अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने की सूचना दी गई है।

श्रीमती पुष्पा पाण्डेय के निधन से पाण्डेय परिवार में शोक व्याप्त है। यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में सभी परिचित एवं शुभचिंतक शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। भावभीनी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
pithorawale
Author: pithorawale

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!