Edition

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में छात्र मोर्य का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में छात्र मोर्य का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

सरायपाली । शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में कक्षा तीसरी के छात्र मोर्य भोई का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप एवं सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्र मोर्य भोई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों ने भी मोर्य को शुभकामनाएं दीं तथा तिलक एवं चरण स्पर्श कर शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। मोर्य भोई ने अपनी खुशी सभी सहपाठियों के साथ साझा करते हुए बच्चों को चॉकलेट,मिक्चर, बिस्किट का वितरण किया।इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मोर्य भोई को पुष्प गुच्छ,कलर पेंसिल किट भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर जन्मदिवस को यादगार बनाया और मोर्य के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!