Edition

सिरशोभा में फूलों की रंगोली सजाकर मनाई गई दीपावली

सिरशोभा में फूलों की रंगोली सजाकर मनाई गई दीपावली

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न रंगों के फूलों से सुंदर एवं आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया तथा दीपावली की खुशियां साझा कीं।

बच्चों ने अपने नन्हें हाथों से दीपकों पर सुंदर रंग उकेरकर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया और दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व की खुशियां मनाईं। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने सभी बच्चों एवं अंचलवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। फटाका जलाते समय सतर्कता बरतने की समझाइए दी गई। उन्होंने बच्चों को दीपावली पर्व प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ मनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!