जूआ फड़ में पुलिस का एक्शन, 09 जुआडी पकड़ाए
महासमुंद। जिले में अवैध गतिविधियों और जुए के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल टीम ने जुए के अड्डों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के इस पावन सीजन में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा या संदिग्ध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष दस्ता 24 घंटे अलर्ट पर है। इसी पर से दिनांक 06.11.26 को थाना बागबाहरा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर भानपुर तालाब के किनारे, बरगद पेड़ के नीचे रुपये-पैसों से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे जुआड़ियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए जूआडियो के नाम इस प्रकार से है,
01. हर्ष गोरले पिता तीर्थ गोरले उम्र 18 वर्ष हरनादादर बागबाहरा।
02. राजेंद्र सेट्ठी पिता राधा सेट्ठी उम्र 28 वर्ष साकिन संबलपुर ओडिशा, हॉल- इसाक बैंक बागबाहरा।
03. प्रशांत यदु पिता भानु प्रताप यदु उम्र 30 वर्ष, निवासी गोरपेंद्री थाना पाटन (दुर्ग), हाल इसाफ बैंक बागबाहरा!
04. लेखराम निषाद पिता घनश्याम निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी भानपुर बागबाहरा!
05. कौशल ध्रुव पिता मानसिंग ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी भानपुर बागबाहरा।
06. मुकेश ठाकुर पिता देवसिंग ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी भानपुर बागबाहरा।
07. बसंत शर्मा पिता ईश्वर प्रसाद शर्मा , उम्र 31 वर्ष, निवासी बलौदा बाज़ार (हाल भानपुर बागबाहरा)।
08. धनवार साहू पिता रामलाल साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ख़ुर्शीपार थाना कोमाखान, हाल भानपुर बागबाहरा।
09. लुमकरण नायक पिता घासीराम नायक, उम्र 36 वर्ष, निवासी सुनसुनिया बागबाहरा।
जिनके कब्जे से व फड से कुल नगदी रकम 22,720 रुपये, 06 नग मोबाईल, 05 मोटर सायकल एवं 52 पत्ती ताश सहित जुमला कीमती ₹ 2,38,720 को जप्त कर, आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 219/2026 धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 व 112(2) BNS के तहत कार्यवाही किया गया है.
*संपत्ति संपत्ति-*
01- नगदी रकम ₹22,720,
02- 06 नग मोबाईल (कीमती करीब ₹ 51,000),
04- 05 नग मोटर सायकल (कीमती 1,65,000)
03- 52 पत्ती ताश।
*जुमला जप्त संपत्ति कीमती ₹ 2,38,720*























