Edition

नयागांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य डांस आयोजन, युवा यादव ग्रुप ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

नयागांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य डांस आयोजन, युवा यादव ग्रुप ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

सरायपाली। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर ग्राम नयागांव में युवा यादव ग्रुप द्वारा भव्य डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं और उपस्थित श्रद्धालुओं व भक्तगणों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई।इसके बाद बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे देखकर ग्रामीणों ने खूब सराहना की। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा यादव ग्रुप से बलराम मटारी, बासुदेव यादव,सुदाम मटारी, हेमकुमार मटारी, भगवान मटारी, सचिन यादव, सूरज मटारी, नंदू मटारी सुशील मटारी,संजय मटारी,रेशम यादव, चीकू मटारी,कृपासिंधु यादव,वीरेंद्र यादव, नितिन सालमा,हितेश यादव, तरुण बीसी, लोकेश बीसी, नेपाल बीसी, श्रीराम मटारी, अजय मटारी, विजय मटारी, मनोहर मटारी, प्रहलाद यादव देवानंद यादव, बलदेव यादव, जुगल यादव, कमल यादव, निमेश मटारी,विनोद मटारी, विष्णु यादव अरुण यादव लोचन यादव आदि गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!