Edition

अवैध महुआ शराब रखने पर 1 साल की कैद, 25 हजार जुर्माना

अवैध महुआ शराब रखने पर 1 साल की कैद, 25 हजार जुर्माना

सरायपाली। विगत मई माह में आबकारी विभाग के द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम बालसी निवासी एक आरोपी को 40 लीटर महुआ शराब व 1700 किलोग्राम महुआ लहान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे पीठासीन न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन के द्वारा एक वर्ष के सश्रम कारावास व 25000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार आबकारी वृत्त सरायपाली के द्वारा विगत 21 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी संयुक्त टीम वृत्त सरायपाली, सांकरा व बसना के द्वारा ग्राम बालसी में अभियुक्त सुखचंद रात्रे पिता स्व. नृपति रात्रे के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 40 बल्क लीटर महुआ शराब तथा 1700 किलोग्राम महुआ लहान पाया गया था। आबकारी टीम के द्वारा उक्त शराब व लहान जप्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले की संपूर्ण विवेचना के पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

 

न्यायालय में मामले पर संपूर्ण विचारण के पश्चात दोष सिद्ध पाए जाने पर आरोपी सुखचंद को न्यायाधीश श्रीमती देवांगन के द्वारा 1 वर्ष के कारावास एवं 25000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!