जिला भाजपा कार्यालय में मंडल की बैठक संपन्न
महासमुंद- महासमुंद शहर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी जयंती पटेल जिला अध्यक्ष एतराम साहू विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पूर्व विधायक विमल चोपड़ा महामंत्री थानसिंग दीवान जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर शहर मंडल प्रभारी मोनिका साहू जिला प्रवक्ता सहप्रभारी स्वप्निल तिवारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का ग्रामीण अध्यक्ष दिग्विजय साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी जयंती पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपनी मजबूत कार्यपद्धति, अनुशासन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं के कारण देश का सबसे सशक्त राजनीतिक संगठन है। प्रदेश संगठन द्वारा तय किए गए प्रत्येक कार्यक्रम को केवल जिला या मंडल स्तर तक सीमित न रखते हुए उसे प्रभावी ढंग से पोलिंग बूथ तक पहुंचाना और निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ उनकी गतिविधियों की जानकारी को सोशल मीडिया एवं सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाना चाहिए। इससे संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम की वास्तविक स्थिति, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व तक तत्काल पहुंच सकेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक संरचना के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को जिले के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथ तक प्रभावी रूप से पहुँचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी जिला मंत्री मनीष बंसल आनंद साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा महामंत्री अग्रज शर्मा मीना वर्मा साजन यादव माखन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे





















