Edition

सरायपाली महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सरायपाली। स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई के निर्देशन में किया गया।

 

कार्यक्रम शब्या पटेल (विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र एवं आईक्यूएसी प्रभारी), यू.के. बरिहा (विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी) तथा हेमलता पटेल (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) के मार्गदर्शन में एवं पीतांबर बाघ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका योगदान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं में विविधता में एकता, राष्ट्रीय अखंडता, सुरक्षा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पीतांबर बाघ ने किया तथा आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी हेमलता पटेल ने किया।

विज्ञापन
Pithora wale
Author: Pithora wale

..

विज्ञापन

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!