राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित
महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही एवं पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर हड़ताल में शामिल जिले के 5 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा निलंबित किया गया है जारी आदेश के तहत बागबाहरा तहसील अंतर्गत श्री भंगी राम ध्रुव, श्री कमलेश डहरे, श्री नीरज कुमार वर्मा एवं बसना अनुविभाग के श्री तिलक राम चौधरी तथा सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत दमयंती नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी
विज्ञापन
विज्ञापन























