मुनगासेर में 8 जुआरी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत 5.16 लाख की संपत्ति जब्त
पटेवा :- जुआ-सट्टा के खिलाफ महासमुंद पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। थाना पटेवा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई:
दिनांक 04 नवंबर 2026 को पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुनगासेर में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी और 8 आरोपियों को पकड़ लिया।
5.16 लाख की संपत्ति जब्त:
पुलिस ने फड़ से 16,000 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 06 दोपहिया वाहन (5 बाइक + 1 स्कूटी), एक स्कॉर्पियो वाहन और 05 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूके की कुल कीमत 5,16,000 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 212/26 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. जोगिन्दर निषाद (36) – मुनगासेर
2. नागेश्वर खड़िया (29) – मुनगासेर
3. आशीष रघुवंशी (19) – मुनगासेर
4. रोहित कुमार यादव (40) – मुनगासेर
5. साहिल यादव (21) – मुनगासेर
6. सुनील लहरी (26) – पचरी
7. संतोष टंडन (29) – पचरी
8. जितेन्द्र कुर्रे (32) – पचरी
पुलिस की अपील:
महासमुंद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस की “शिकायत हेल्प डेस्क – संवाद” व्हाट्सएप नंबर 9479229939 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। त्योहारी सीजन में पुलिस की विशेष टीम 24 घंटे अलर्ट पर है।























